अनोखा तीर, रहटगांव। पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में तथा एसडीओपी अनुभाग टिमरनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टिमरनी द्वारा मय थाना स्टाफ द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम छिदगांव मेल में गंजाल नदी के पास स्टॉपर लगाकर कैमरे के साथ वाहन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले चालकों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं राहवीर योजना के बारे में बताया गया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गोंड, उप निरीक्षक रामविलास करपे, आरक्षक अभिलेश चतुर्वेदी, अर्जुन लोवंशी एवं शैलेन्द्र राजपूत मौजूद रहे।
106 Views



