अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरी के आदिवासी समाज ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज द्वारा प्रथा जाजम व्यवस्था के तहत नशा मुक्ति का आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा भी ग्रामीणों के साथ नशा मुक्ति को लेकर चर्चा की गई। रहटगांव पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय आमजन के साथ है तथा अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गुठानिया के सरपंच शंकरलाल खाडवे, जयस जिला कोर कमेटी सदस्य रामविलास उईके, मोतीलाल धुर्वे, बलराम परते, अखिलेश परते, अशोक कुमरे सहित अन्य आदिवासी समाजजन उपस्थित रहे। आदिवासी संगम केंद्र झिरी द्वारा नशा मुक्ति अभियान का समर्थन किया गया। ग्राम झिरी के आदिवासी समाज के युवाओं ने नशा मुक्ति अभियान के समर्थन में सहभागिता की। इस दौरान जयस जिला मीडिया संयोजक अखिलेश परते, हरदा, जयस जिला प्रभारी राकेश ककोडिया, रहटगांव थाना प्रभारी मनोज दुबे एवं थाना स्टाफ मौजूद रहा।
Views Today: 44
Total Views: 44

