अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सोडलपुर के कान्हा बाबा मैदान पर चल रही रामलीला के द्वितीय दिवस गुरुवार रात्रि को गुरु कान्हा बाबा रामलीला मंडल द्वारा भगवान की आरती के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से की गई। लीला में जनक जी के संतानहीन होने पर व्याकुल होकर गुरु वशिष्ठ के पास जाना, पुत्रेष्टि यज्ञ तथा राम जन्म उत्सव का मंचन किया गया। इसके पश्चात विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण के वन गमन, ताड़का वध तथा मारीच-सुबाहु वध का भावपूर्ण मंचन प्रस्तुत किया गया। रामलीला के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश सोलंकी, सुभाष पटेल, सुंदरलाल रायखेरे, रामदास रायखेरे, राधा शरण पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन को लेकर गांव में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंच का संचालन संजय सोलंकी द्वारा किया जा रहा है।
Views Today: 44
Total Views: 44

