गायत्री परिवार हरदा में मद्य निषेध शपथ कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तथा मद्य निषेध दिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ हरदा के परिजनों द्वारा मद्य निषेध की शपथ ली गई। परिजनों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में न तो नशा करेंगे और न ही अन्य व्यक्तियों को नशा करने देंगे। इसके साथ ही परिवार और समाज के सभी सदस्यों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर गायत्री परिजनों ने शपथ लेकर संकल्प पत्र भरे और आगामी दिनों में विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर मद्य निषेध के लिए आवश्यक गोष्ठियां आयोजित करने, विचार विमर्श करने और संकल्प पत्र भरवाने का कार्य सुचारू रूप से संपन्न करने का संकल्प लिया। इसके माध्यम से आम लोगों को नशा न करने के लिए अभिप्रेरित किया जाएगा। परम पूज्य गुरुदेव, परम वंदनीय माताजी और गायत्री माता की अनुकंपा से उनका शुभ संदेश जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया। गुरुदेव के मार्गदर्शन में परिवार, समाज और राष्ट्र को सुसंस्कृत एवं सुसभ्य बनाने के लिए सभी उपस्थित परिजनों ने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक सियाराम गौर, पीसी काशिव सहित सैकड़ों परिजन उपस्थित रहे।

Views Today: 8

Total Views: 58

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!