ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता में दिगंबर सूर्यवंशी का चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदा के छात्र दिगंबर सूर्यवंशी का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दिगंबर सूर्यवंशी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की टीम का नेतृत्व करेंगे और गुजरात में अपना पहला मैच खेलेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संगीता बिले और प्रशासनिक अधिकारी वी.के. बिछौतिया ने दिगंबर सूर्यवंशी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। क्रीड़ा अधिकारी राहुल सराठे ने भी छात्र दिगंबर को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Views Today: 8

Total Views: 46

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!