भव्य पूजा-अर्चना के साथ भंडारा प्रसादी आज
अनोखा तीर, हरदा। शहर के एलबीएस कॉलेज के पास स्थित मॉ अन्नपूर्णा मंदिर का स्थापना दिवस शनिवार को उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इससे पहले मंदिर में अंखड रामायण पाठ का आयोजन चल रहा है। जिसका समापन शनिवार सुबह 10 बजे होगा। इसके बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन रखा गया है। जिसमें धर्मप्रेमीजन शामिल होकर दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करेंगे। मंदिर से जुड़े मोहनीष बादर ने बताया कि वर्ष 2000 में मंदिर की स्थापना की थी। जिसके 27 वर्ष पूर्ण होने पर हर साल की तरह इस साल भी धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। मंदिर में अखंड रामायण पाठ का शनिवार को समापन होगा। तत्पश्चात मॉ अन्नपूर्णा की पंडितों के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद भंडारा प्रारंभ होगा। उन्होंनें धर्मप्रेमीजनों से आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।
Views Today: 10
Total Views: 34

