अनोखा तीर, हरदा। ग्राम नहाली कलां में गुर्जर समाज के मांगलिक भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजजनों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राधेश्याम पिपल्दे द्वारा समाज हित में 30 डिसमील भूमि दान किए जाने की सराहना की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया। मांगलिक भवन के निर्माण से सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक, गुर्जर समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की कामना करते हुए दानदाता के प्रति आभार व्यक्त किया।
नहाली कलां में गुर्जर मांगलिक भवन निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

65 Views


