अनोखा तीर, हरदा। कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी, हरदा द्वारा ‘संकल्प से समाधान योजनाÓ के तहत नए लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यह शिविर 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय, हरदा में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ आधार कार्ड और पहचान पत्र की एक प्रति अवश्य लाएं। इस कैंप में बालिकाओं के लिए लाइसेंस बनवाना नि:शुल्क रहेगा, जबकि बालकों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
111 Views



