पशु कल्याण जागरुकता माह के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम  

अनोखा तीर, हरदा। कार्यालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला हरदा द्वारा 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक ‘पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरुकता माहÓ मनाया जा रहा है, जिसके तहत जिले में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा हरदा अजय रामटेके ने बताया कि 29 जनवरी को हितग्राही संगोष्ठी एवं युवा संवाद के तहत प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय उपसंचालक के सभाकक्ष में डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना एवं मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के आवेदकों व हितग्राहियों के साथ संगोष्ठी होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक लाल बहादुर शास्त्री पशुपालन पत्रोपाधि महाविद्यालय हरदा में उन्नत पशुपालन विषय पर ‘युवा संवादÓ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी प्रकार 30 जनवरी को नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक पशु चिकित्सालय दूध डेयरी परिसर छीपानेर रोड हरदा में श्वानों के लिए नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर तथा 31 जनवरी को शाम 4 बजे से 6 बजे तक विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों पर चर्चा हेतु एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया जाएगा।

148 Views

Leave a Reply