अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन 2026-27 के लिए गेहूं का पंजीयन 7 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक किए जाना है। विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार सिकमी/बटाईदार एवं वन पट्टाधिकारी के अनुबंध 2 फरवरी 2026 के पूर्व का होने पर ही पंजीयन हेतु मान्य होंगे एवं अनुबंध पर भू स्वामी और बटाईदार के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। सिकमी पंजीयन हेतु उचित मूल्य का स्टाम्प होना अनिवार्य है। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने किसानों से अनुरोध किया है कि सिकमी/बटाईदार एवं वन पट्टाधिकारी पंजीयन के समय भूमि के अनुबंध 2 फरवरी 2026 से पूर्व के ही प्रस्तुत करें ताकि सुगमता से पंजीयन किया जा सके।
रबी विपणन 2026-27 के लिए गेहूं का पंजीयन 2 फरवरी से

Text Size:
99 Views
What do you think?






