मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कौशल विकास एवं स्वरोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत आधुनिक व्यवसायिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए हरदा डिग्री कॉलेज में मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। महाविद्यालय की मशरूम उत्पादन इकाई द्वारा ऑयस्टर मशरूम का सफल उत्पादन दिखाया गया। वर्तमान समय में मशरूम एक महंगा और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद है, जिसमें प्रोटीन और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसका उपयोग भोज्य पदार्थ, औषधियाँ और सौंदर्य प्रसाधन बनाने में किया जाता है। कार्यशाला में जीव विज्ञान संकाय के सहायक प्राध्यापक आनंद वर्मा और नरेन्द्र खोरे ने मशरूम के व्यापारिक उत्पादन और प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। महाविद्यालय के जीव विज्ञान संकाय से सहायक प्राध्यापक पवन राठौर, अभिलाषा टांक, मुस्कान जैन और करिश्मा यादव भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. गिरीश सिंहल, प्राचार्या डॉ. अभिलाषा सिंहल, उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव और जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह परिहार ने छात्रों को शुभकामनाएं दी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के कौशल विकास और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Views Today: 2

Total Views: 56

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!