रहटगांव तहसील में अधिकारी कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार एनआईसी के नेटवर्क इंजीनियर सागर शर्मा ने बुधवार को रहटगांव तहसील में तहसीलदार कोर्ट व नायब तहसीलदार कोर्ट में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करना और उन्हें दैनिक कार्यों में इस प्रणाली का निर्बाध रूप से उपयोग करने में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण में नायब तहसीलदार सुश्री रश्मि धुर्वे सहित तहसील के कर्मचारी सम्मिलित हुए।

193 Views

Leave a Reply