Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
हरदा

भामसं के बैनरतले आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा  

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आज भारतीय मजदूर संघ के बैनरतले स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों का ज्ञापन विभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी एवं जिला मंत्री प्रबल पवार के द्वारा कलेक्टर महोदय को सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने अपनी कई समस्याओं का उल्लेख किया और उनके निवारण की तत्काल आवश्यकता जताई। कलेक्टर ने कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में शामिल है कि कलेक्टर रेट के अनुसार तय की गई कुशल-अकुशल श्रेणी का भुगतान कर्मचारियों को नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा, शासन द्वारा श्रमिकों एवं कर्मचारियों में परिवर्तनशील महंगाई भत्ता 1 अक्टूबर 2024 से 30 नवम्बर 2025 तक का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। आदेशों के अनुसार कर्मचारियों को साक्ष रूप में जॉब कार्ड दिया जाना चाहिए, परन्तु अभी तक कर्मचारियों को जॉब कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसी तरह कर्मचारियों को सैलरी स्लिप भी प्रदान नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त, ग्रेच्युटी बोनस का कोई लाभ भी कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में कर्मचारियों की समय सारणी पर भी सुझाव दिया गया है, जिसमें महिला सुरक्षा और कर्मचारियों की सहमति को ध्यान में रखते हुए तीन शिफ्ट लागू करने की बात कही गई है। कर्मचारियों को महीने में चार छुट्टियाँ भी नहीं मिल रही हैं, और छुट्टी लेने के लिए उन्हें डबल ड्यूटी करनी पड़ती है तथा ओवरटाइम का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। साथ ही, वार्डों में कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण एक वार्ड के कर्मचारियों से दो या उससे अधिक काम कराया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि फरवरी माह में ठेकेदार का ठेका समाप्त होने वाला है, इसलिए उससे पहले सभी कर्मचारियों का पूर्ण हिसाब किया जाए। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान और उचित प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply