शासकीय आदर्श कॉलेज में कंप्यूटर एवं टैली प्रशिक्षण का सफल समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय, हरदा में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा प्रायोजित अल्पावधि रोजगारोन्मुखी कंप्यूटर व्यवहारिक टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल द्वारा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. सोनाली चौहान ने बताया कि यह कंप्यूटर एवं टैली प्रशिक्षण शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को प्रदान किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, लगन एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 दिसंबर 25 से 28 जनवरी 26 तक संचालित किया गया, जिसे डॉ. सीवी. रमन यूनिवर्सिटी, खंडवा के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. उमेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी, खंडवा ने विभिन्न रोजगारपरक पहलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में कंप्यूटर ज्ञान के बिना आगे बढ़ना कठिन है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी दक्षता को आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. स्वाति गुरु ने विद्यार्थियों को दिए गए प्रशिक्षण अनुभव साझा करते हुए जीवन में कंप्यूटर एवं टैली कौशल के महत्व को रेखांकित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर एवं टैली का ज्ञान व्यापार, लेखांकन, जीएसटी, बिलिंग आदि क्षेत्रों में रोजगार की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सैद्धांतिक ज्ञान की अपेक्षा व्यावहारिक ज्ञान आज अधिक आवश्यक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को लेखांकन, जीएसटी, बिलिंग तथा व्यावहारिक टैली कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षण को अत्यंत लाभकारी बताया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. बालकृष्ण बिसनोई द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्रो. दिनेश ब्राम्हणे ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. महेंद्र सिंह सिरोही, डॉ. अंतिमा कनेरिया, डॉ. सोनिका बघेल सहित समस्त सहायक प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 60

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!