-विधायक दोगने ने की तत्काल सर्वे और मुआवजे की मांग
अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, आयुक्त नर्मदापुरम एवं हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर हरदा जिले में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की खराब हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराए जाने तथा बीमा एवं मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की गई है। हरदा विधायक द्वारा प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि हरदा जिले में 27 जनवरी 26 की देर रात हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्राम सोनतलाई, कचबैड़ी, बिछोला, हनीफाबाद, पाचौला, सालाबेड़ी, सेनगुड, लोटिया, जामली, करनपुरा, धनगांव, खेड़ा, भवरतलाव, चौकी, डुमलाय, हीरापुर, बेसवां, कुसिया सहित हरदा जिले के अन्य ग्रामों में हजारों एकड़ कृषि भूमि पर लगी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। फसलें चौपट होने से किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि हरदा जिले में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित समस्त ग्रामों की सूची तैयारकर फसल नुकसानी का सर्वे तत्काल कराया जाए, जिससे किसानों को समय पर बीमा एवं उचित मुआवजा राशि प्रदान की जा सके और फसल क्षति से हुई आर्थिक हानि की भरपाई हो सके।
Views Today: 2
Total Views: 72

