रासेयो इकाई द्वारा ‘मेरा वोट, मेरा भारतÓ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

अनोखा तीर, हरदा। हरदा आदर्श महाविद्यालय, हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘मेरा वोट, मेरा भारतÓ विषय पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति कृषि विकास ललित पटेल, उप जेल अधीक्षक माखन सिंह वर्मा तथा नेहरू युवा केंद्र की युवा अधिकारी मोनिका चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदा आदर्श महाविद्यालय के संरक्षक आबिद अली ने की। कार्यक्रम के दौरान तिनका सामाजिक संस्था द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई तथा उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और उपस्थित सभी लोगों को लोकतंत्र की रक्षा एवं मतदान करने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक गणेश विश्वकर्मा, रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी, सहायक प्राध्यापक सुनील कुमार लौंगरे, योगिता गौर, प्रीति अग्रवाल, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी छाया लोगरे, डॉ. सोनाली गौर, अंकिता यादव, सलोनी मालवीय, कविता धुर्वे, शैलेन्द्र यादव, महेंद सोलंकी, दीपक कुमार ठाटे, मनीष हुरमाले, नवीन दायमा, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

65 Views

Leave a Reply