वनग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेंं : कमिश्नर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त केजी तिवारी एवं मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार ने बुधवार को राजस्व, वन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी अमले की बैठक लेकर जिले के 42 वनग्रामों का राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तित करने के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती ज्योति मुड़िया, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कमिश्नर ने वनग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन के पूर्व वनग्रामों का पूर्ण मानचित्रण, वनग्रामों की बाहरी सीमा का निर्धारण, स्थल सत्यापन, पूरे क्षेत्र का जीपीएस के माध्यम से नक्शा तैयार किये जाने, वन अधिकार पट्टाधारियों की सूची तैयार करने, नक्शे में वन अधिकार पत्रों की स्थिति दर्ज करने, ऐसे पट्टाधारी जिनको वन अधिकार पत्र जारी नहीं किया गया है, उनको जानकारी दर्ज कराने, पट्टा अथवा वनाधिकार पत्रधारी की मृत्यू हो जाने की दशा में नामातंतरण, नए दावा आवेदनों को ऑनलाइन दर्ज करना, दावा आवेदनों का निराकरण, सामुदायिक दावों की स्थिति की समीक्षा भी की। साथ ही समय सीमा में उपरोक्त कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वन अधिकार पट्टों से संबंधित समस्त नस्तियां वनमण्डलाधिकारी कार्यालय में जमा करने के भी निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने बैठक में जिले के 48 वनखण्डों की वन व्यवस्थापन की स्थिति की भी समीक्षा की।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!