-नर्मदा के रिद्धेश्वर घाट से निकाली कलश यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
अनोखा तीर, हंडिया। नगर में बुधवार को हिंदू धर्म सम्मेलन में रिद्धेश्वर नर्मदा मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में हिन्दू भाई, मातृ शक्ति और संत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। हिंदू धर्म सम्मेलन में सबसे पहले महिला, बालिकाओं और संतों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई, जहाँ रास्ते में उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा नर्मदा मंदिर घाट पहुंची, जहाँ मंचासीन सभी संतों का फूलमाला और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि नमामि शिव साधना योग आश्रम गबला की संचालिका दीदी थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत आत्मा राम सरस्वती (करुणा धाम) ने की, जबकि संघ के प्रचारक और अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित थे।




