खो-खो नेशनल गेम्स खेलने हरदा से बैंगलोर रवाना हुई टीम

– प्रदेशभर से पधारे खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
अनोखा तीर, हरदा। साऊथ एशिया खो-खो एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त खो-खो इंडिया के तत्वाधान में कर्नाटक के तुमकुम में आयोजित सीनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता   31 जनवरी से 3 फरवरी के मध्य आयोजित की जाएगी।  इसके लिए मध्यप्रदेश की टीम हरदा से रवाना हुई है। इससे पहले प्रदेशभर से पधारे खो-खो खिलाड़ियों का मध्यप्रदेश खो-खो एसोसिएशन ने नेहरू स्टेडियम पर स्वागत किया गया। वहीं खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया। मध्यप्रदेश खो-खो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने बताया कि  खो-खो सिनियर नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों से चयनित 24 खिलाड़ियों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। जिसमें हरदा जिले से 6 खिलाड़ी नेशनल गेम्स के लिए चयनित हुए थे, वे सभी शामिल हैं। मध्यप्रदेश की टीम के कोच अनिल सिंह रीवा एवं महिला कोच खूशबू वर्मा के नेतृत्व में रवाना हुई है । टीम में वर्षा मगरदे भोपाल, बबीता देशमुख भोपाल, दिशा रीवा, आयुषी, अंशिका मिश्रा, राखी द्विवेदी, ज्योति सिंह, मारया अग्रहरि, मोहित अवस्थी, दर्शन खौरे, राहुल कैथवास, पुष्पेंद्र सिंह समेत अन्य शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों को अमृतश्री डेयरी के संचालक हिमांशु सिंह मौर्य की तरफ से ट्रेक शूट वितरण किया गया । खिलाड़ियों के अभिनंदन  समारोह में प्रदेश अध्यक्ष जितेंन्द्र सोनी, प्रदेश सचिव राजेश त्रिपाठी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पूर्व क्रिकेट कोच राजेश तिवारी के साथ ही कैलाश विश्वकर्मा, राजीव जैन, मुकेश  निकुम आदि उपस्थित रहे ।

72 Views

Leave a Reply