अनोखा तीर, हरदा। पशु चिकित्सालय हरदा में शुक्रवार 30 जनवरी को रेबीज टीकाकरण का शिविर आयोजित किया गया है। शिविर सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान कुत्तों में निशुल्क एंटी रेबीज का टीकाकरण किया जाएगा। पशु चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह अंतर्गत 14 जनवरी से 13 फरवरी के बीच जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर श्वानों के लिए रेबीज टीकाकरण का आयोजन रखा है। पशुपालन विभाग ने श्वान पालकों को शिविर में शामिल होकर अपने अपने श्वानों को निशुल्क टीका लगवाने की बात कही है।
89 Views



