आज यूजीसी एक्ट को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

अनोखा तीर, हरदा। शैक्षणिक संस्थानों में यूजीसी एकट लागू किए जाने को लेकर सवर्ण समाज का विरोध फूट गया है।  इसको लेकर गुरूवार को सवर्ण समाज के सदस्य स्थानीय परशुराम चौक प्रताप टॉकीज पर एकत्रित होंगे। वहीं इस संबंध में अपनी मांगों का ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।  परशुराम सेना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि यूजीसी एक्ट सवर्ण समाज के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंनें सवर्णो से आज 29 जनवरी को परशुराम चौक पर दोपहर 2 बजे एकजुट होने का आहवान किया। यहां से सभी लोग कलेक्ट्रेट जाकर अपनी मांगों का ज्ञापन देंगे। उन्होंनें सभी से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

119 Views

Leave a Reply