किसानों के साथ खड़ी सरकार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बारिश और ओले से प्रभावित फसलों के बीच पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि सरकार संकट के समय में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंनें कहा कि बेमौसम बारिश की वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत हरदा के कई गांवों में किसानों की फसलें बुरी तरह नष्ट हुई हैं। लेकिन, किसानों के साथ सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। ऐसे संपूर्ण किसानों की फसलों का सर्वे कराया जाएगा। ताकि उनकी क्षति  की पूर्ति कराई जा सके। उन्होंनें कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सरकार है। आरबीसी 6-4 अंतर्गत किसानों को राहत मुहैया कराएंगे। उन्होंनें यह भी कहा कि यह क्षति किसानों की नही बल्कि राष्ट्र की क्षति है। इसलिए सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रतिबद्व है। एक-एक किसान के खेत में जाकर निष्पक्षता के साथ सर्वे हो, ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

error: Content is protected !!