अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती विद्या मंदिर, हरदा में गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गरिमामय ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने तिरंगे को सलामी दी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील तिवारी, जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज संगठन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहन पटेल, डायरेक्टर समारोह परिसर उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर संदीप केकरे, प्राचार्य देवानंद सोनार एवं वरिष्ठ शिक्षक आर.डी. राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। देशभक्ति के इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और नृत्यों से पूरा परिसर देशप्रेम के नारों और तालियों की गूंज से भर उठा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सफल आयोजन के लिए अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Views Today: 4
Total Views: 104

