अनोखा तीर, हरदा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय छात्रावास, हरदा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत अपने वरिष्ठ सहपाठियों को हर्षोल्लास के साथ नवीन जीवन पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पार्षद मनोज, रानी बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, ओ.एस. महाजन, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एस.के. यादव, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा की प्राचार्य मंजूलता खरे, शासकीय हाई स्कूल रन्हाईकला की प्राचार्य शैलीवाला पाराशर, हाई स्कूल रहटाकला के प्राचार्य डी.के. साहू, गजराज सिंह जिला संगठन आयुक्त सहित हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा का समस्त स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन छात्रावास वार्डन पुरुषोत्तम राठौर द्वारा किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने वरिष्ठ छात्रों के प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय छात्रावास में विदाई समारोह आयोजित

102 Views


