राष्ट्रीय मतदाता दिवस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-‘माय भारत माय वोटÓ थीम के साथ आदर्श महाविद्यालय में युवाओं को जोड़ने की सक्रिय पहल
अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ‘मेरा युवा भारतÓ हरदा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदर्श महाविद्यालय हरदा में ‘माय भारत माय वोटÓ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं, विशेषकर प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी ने बताया कि 27 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पदयात्रा 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘माय भारत माय वोटÓ रखी गई। पदयात्रा एवं कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर आदर्श महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, कृषि स्थाई समिति के सभापति ललित पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या, आदर्श महाविद्यालय प्राचार्य आविद अली, यातायात थाना हरदा महेश शर्मा, पत्रकार लोमेश गौर तथा जिला जेल हरदा से माखन सिंह वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बताया गया कि यह आयोजन एक देशव्यापी युवा सहभागिता अभियान का हिस्सा है, जिसके माध्यम से युवाओं को जागरूक, नैतिक एवं सक्रिय मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान दोहित गौर ने काव्य पंक्तियों के माध्यम से मतदान के महत्व को रेखांकित किया। वहीं तिनका सामाजिक संस्था द्वारा युवाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता को शारीरिक फिटनेस एवं सामुदायिक सहभागिता से जोड़ा गया, ताकि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को युवाओं के नेतृत्व में जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके। पदयात्रा में ‘मेरा युवा भारतÓ के स्वयंसेवकों एवं प्रथम बार मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन के दौरान प्रथम बार मतदाताओं का सम्मान, मतदाता जागरूकता संवाद, शपथ ग्रहण समारोह, मानव श्रृंखला तथा जन-संपर्क गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना, मतदाता पंजीकरण एवं निर्वाचन विवरणों में सुधार के प्रति जागरूक करना तथा जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। यह पदयात्रा सामूहिक नागरिक सहभागिता के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेशों के व्यापक प्रसार का सशक्त मंच बनी, जिससे भारत के लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने की दिशा में सार्थक पहल की गई।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

error: Content is protected !!