एलबीएस की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय, हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम बूंदडा में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक सात दिवसीय इकाई विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा-भाव एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना का विकास करना है। शिविर में महाविद्यालय के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। शिविर अवधि के दौरान स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं गतिविधियों से परिचित होकर विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। इनमें प्रार्थना सभा, जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान, पोस्टर निर्माण, ध्वजारोहण तथा ग्रामीणों को सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर जागरूक करना प्रमुख रूप से शामिल है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव खरे ने शिविर की सफलता हेतु स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाजसेवा के कार्यों को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ करने का आह्वान किया। महाविद्यालय की कार्यकारी निदेशिका डॉ. मोना खरे ने शिविर के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य संजय भार्गव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर का संचालन पूर्व जिला संगठक जगदीश गौर एवं कार्यक्रम अधिकारी हर्षा जायसवाल द्वारा किया जा रहा है। ग्राम बूंदडा पहुंचने पर स्वयंसेवकों ने मां सरस्वती के चरणों में माल्यार्पण कर तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम की सरपंच सीमा सिंघवाने सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वयंसेवकों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

error: Content is protected !!