Skip to content
Sunday, 25 October 2026
हरदा

पिनेकल एकेडमी में शान से लहराया तिरंगा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में ध्वजारोहण कर देशभक्ति के गीतों एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल ने दीप प्रज्वलन एवं पूजन कर ध्वज फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम के नारों से परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। संस्था के संचालक अब्दुल सईद खान ने डॉ. शुक्ल का श्रीफल एवं तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की महत्ता तथा अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्ति पर आधारित नाटिका की सराहना की गई। गणतंत्र दिवस विषय पर शिक्षिका अमृता अग्रवाल एवं विद्यार्थी विपुल सेजकर ने अपने विचार व्यक्त किए। देशभक्ति गीत जहां-जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वह भारत देश है मेरा.. की प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि के साथ सामूहिक गायन किया, जिसे खूब सराहा गया।
अनुशासित विद्यार्थी ही देश के विकास में सहभागी बनते हैं : शुक्ल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य होते हैं। अनुशासित एवं संस्कारवान विद्यार्थी ही देश के विकास में महती भूमिका निभाते हैं, इसके लिए अनुशासित जीवनशैली आवश्यक है। उन्होंने जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत को स्वास्थ्य, धन एवं बुद्धिमत्ता से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। डॉ. शुक्ल ने रोचक अंदाज में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए देश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने मछली जल की रानी कविता के माध्यम से जल का महत्व बताया तथा विद्यालय, शिक्षक, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस से जुड़े प्रश्न भी पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वासुदेव कुशवाह एवं शिक्षिका वंशिका कैथवास ने किया, जबकि अंत में प्राचार्य काजल पांडे ने आभार व्यक्त किया।

65 Views
What do you think?

Leave a Reply