अनोखा तीर, हरदा। आज हरदा से ब्राह्मण समाज के बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को हीरापुर सरपंच साधना मनीष व्यास द्वारा नि:शुल्क धार्मिक यात्रा पर रवाना किया गया। इस यात्रा के अंतर्गत खाटू श्याम, सालासर बालाजी, जीण माता, मेहंदीपुर बालाजी, पुष्कर, सांवरिया सेठ, पशुपतिनाथ तथा उज्जैन के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा में मनीष व्यास के साथ सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी भी शामिल हैं, जिनके माध्यम से लगभग 50 श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए हरदा से ले जाया गया। यात्रियों के सम्मान एवं विदाई अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित, रोहित तिवारी, युवक संघ अध्यक्ष विवेक बादर, प्रशांत शर्मा, संतोष व्यास सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। सभी धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत-सम्मान किया गया। पूजा-पाठ के पश्चात सभी यात्रियों को हरदा से विदा किया गया तथा भगवान से यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संपन्न होने की प्रार्थना की गई।
Views Today: 2
Total Views: 76

