फ्रेंड्स गु्रप के कलाकारों ने दी गीतों की प्रस्तुति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मां नर्मदा जयंती एवं 77 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय प्रताप टाकीज परशुराम चौक पर फ्रेंड्स गु्रप हरदा के कलाकारो द्वारा भजन एवं  भक्ति गीत की  शानदार प्रस्तुति दी। सर्वप्रथम मां नर्मदा एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।  मुकेश विश्वकर्मा ने मां नर्मदा  का नर्मदाष्टक गाया। इसके पश्चात डॉ संजय शर्मा ने देखो वीर जवानों, मेरे देश प्रेमियो ,यह देश है  वीर जवानों का, जीतेंद्र रोडके ने है रे कन्हैया किसको कहेगा तो मैया, प्रमोद दुबे ने कर चले हम फिदा जान तन साथियो, मिथुन कलोसिया ने तेरी मिट्टी में मिल जावा, रितेश सैनी ने कलयुग बैठा मार कुंडली, संकेत श्रीवास्तव ने ऐ मेरे प्यारे वतन, दीपक गौर ने संदेशे आते हैं जैसे गीत एवं भजनों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी गई। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत फ्रेंड्स गु्रप हरदा की ओर से देश की फौज में सेवा दे चुके विपिन शर्मा ,दिलीप राजपूत वेदप्रकाश बिल्लोरे इन तीनों सैनिकों का शॉल-श्रीफल एवं माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नितेश बादर एवं रिटायर्ड शिक्षक वीके दुबे ने की । फ्रेंड्स गु्रप हरदा के कलाकारों द्वारा अतिथियों का भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे । जिसका संचालन दीपक गौर ने किया। वहीं अंत में  डॉ संजय शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 56

Leave a Reply

error: Content is protected !!