वी-टू स्टोर के कर्मचारियों ने लगाई गुहार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-जनसुनवाई में आवेदन के माध्यम से बताई अपनी व्यथा

अनोखा तीर, हरदा। शहर के जीपी मॉल स्थित वी टू स्टोर में कार्यरत कर्मचारियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई। कर्मचारियों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि स्टोर की ओपनिंग से लेकर अब तक 16 महिने से यहां कार्यरत हैं। इस बीच कर्मचारियों की वेतन विसंगति और अतिरिक्त कार्य कराया जाता है। जिसका विरोध करने पर कर्मचारियों को 27 जनवरी से काम पर बंद कर दिया है। जिसके चलते उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।  इस संबंध में स्टोर के कलस्टर मैनेजर से चर्चा करने पर उन्होंनें  भरोसा दिया था कि वेतन और पीएफ की राशि समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। कर्मचारी अपना कार्य जारी रखें। इसके बावजूद कर्मचारियों को काम पर नही आने दिया। जनसुनवाई में पहुंचे कर्मचारियों ने यह भी कहा कि स्टोर पर 50 किलो का कार्टून उठाकर रखने पड़ते हैं। आवेदन के अंत में कर्मचारियों ने अपना वेतन, ओवर टाइम का भुगतान तथा कार्य पर वापस रखने की मांग की है।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

error: Content is protected !!