नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, करताना। क्षत्रिय यदुवंशी जादम समाज सेवा समिति जिला के तत्वावधान में 31 जोड़ों का निशुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव 20 अप्रैल अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राम गोदड़ी में आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष मोनू पटेल ने बताया कि इस सम्मेलन में हरदा सहित खंडवा, नर्मदापुरम एवं अन्य जिलों से भी सामाजिक बंधु शामिल होंगे। कार्यकारी अध्यक्ष आकाश यदुवंशी ने जानकारी दी कि निशुल्क विवाह सम्मेलन में शामिल होने वाले सामाजिक जोड़े 25 जनवरी से विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन करा सकते हैं। आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और समाज के लोगों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की गई है।

167 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!