आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण की विकास यात्रा के अंतर्गत विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन कान्हा बाबा मैदान पर किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य मार्ग से होते हुए रहटगांव रोड से वापस कान्हा बाबा मैदान पहुंची। यहां मातृशक्ति एवं ग्रामीणों द्वारा भगवान राम की प्रतिमा के समक्ष हवन कुंड में आहुतियां दी गईं। सम्मेलन को लेकर पिछले आठ दिनों से विशेष तैयारियां की जा रही थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महंत हनुमान दास महाराज, महंत शीतल दास महाराज, महंत मनोहर दास महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता तथा विशेष अतिथि नन्हेलाल भाटी, भरत टुले और रामकृष्ण दादरे की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू सम्मेलन किसी एक जाति का नहीं है, बल्कि जाति-पाति से ऊपर उठकर हिंदू समाज को संगठित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम इस देश की आस्था, भक्ति और वीरता के प्रतीक हैं। राम मंदिर भारत के आत्मगौरव का प्रतीक है और यह दर्शाता है कि भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, वसुधैव कुटुम्बकम, मातृभूमि की भावना और संस्कारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कलयुग में संगठित शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर राष्ट्र सेवा के

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!