-कतिया समाज ने बढ़ाया सामाजिक सौहार्द का संदेश
अनोखा तीर, हरदा। शहर के मिडिल स्कूल ग्राउंड में शुक्रवार को प्रांतीय कतिया विकास महासभा द्वारा निशुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई जोड़ों ने एक साथ विवाह कर सामाजिक समरसता और सादगी का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। वर-वधु ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन साथी बनने के संकल्प के साथ साथ फेरे लेकर विवाह संस्कार संपन्न किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से कतिया समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विवाह सम्मेलन की अध्यक्षता विवाह समिति के अध्यक्ष शिवचरण नागर ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खर्चीली शादियों से बचकर समाज को निशुल्क विवाह के माध्यम से समाज सेवा का संदेश देना ही उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से फिजूल खर्च बचता है और समाज में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनता है। कार्यक्रम में कतिया समाज विकास महासभा के कार्याध्यक्ष सोहन उमरिया, पूर्व अध्यक्ष महेश कुल्हारे, सखाराम उमरिया, युवा अध्यक्ष राहुल पवारे, जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर, पार्षद नर्मदाप्रसाद चौरसिया, राजेश उमरिया, प्रतीक कुल्हारे, टीआर चोलकर, रामगोपाल रामदीन दमाडे, गोविंद दमाडे, प्रेमनारायण काजबे, अर्जुन हुरमाले, पुरुषोत्तम ओनकर, राजेंद्र नागरे, प्रदीप ओनकर सहित कई अन्य समाजजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।


