अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, हरदा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संयुक्त तत्वाधान में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस और बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले के निर्देशन में शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण से हुआ। तत्पश्चात बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई। इस क्रम में प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में जानकारी दी, जबकि डॉ. राकेश सिंह परस्ते ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की छात्रा रेशमा मालवीय ने लोक गायन एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सफल संचालन बसंत सिंह राजपूत ने किया और अंत में डॉ. देवेंद्र रोडगे ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी मनीषा चौहान, रीना मालवीय, आयुषी सिसोदिया, अजय बिलारे, डॉ. आशा गायकवाड़, डॉ. परिधि कनौजिया, डॉ. शिवानी वर्मन, डॉ. योगेश कुमार गौर, डॉ. रविंद्र सोनपुरे, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. बी. एस. पवार, डॉ. अशोक पवार, सुभाष पस्टारिया, हरिनारायण जोशी सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 118

