कांग्रेस ने बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय में बसंत पंचमी तथा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती और देश के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पुष्पांजलि के बाद आयोजित विचार गोष्ठी में कांग्रेसजनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान पर अपने विचार साझा किए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि नेताजी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और उनका तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा आज भी युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करता है। साथ ही बसंत पंचमी के पावन अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकता है। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्थानीय कृषि मंडी प्रांगण पहुंचे। यहाँ स्थापित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नेताजी अमर रहे  के नारों से परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सूरमा, दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव, सुरेन्द्र सराफ, इक़बाल खान, हरीश गुप्ता, धर्मेन्द्र चौहान, संदीप गौर, जावेद पटेल, रमेश सोनकर, संजय पांडे, हयात खान सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!