अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास, हरदा में स्वास्थ्य विभाग हरदा के सहयोग से छात्रावासी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ. परमानंद छलोत्रे द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर तात्कालिक उपचार प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉ. छलोत्रे ने विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण एवं उससे बचाव की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास अधीक्षक एस.डी. पनागरे सहित छात्रावासी विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह स्वास्थ्य परीक्षण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।
58 Views

