अनोखा तीर, हरदा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगरपालिका स्थित शहीद गैलरी एवं कृषि उपज मंडी प्रांगण में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को नेताजी के विचारों, राष्ट्र के प्रति उनके योगदान एवं प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर महामंत्री राजेश गोदारा, नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, राजू कमेड़िया, देवी सिंह सांखला, मनसुख लोहाना, दुर्गेश राठौर, गौरव काशिव, पुरुषोत्तम झिंजोरे, नितिन सोनकर, नागेंद्र मल्होत्रा, नवीन असरानी, अभिषेक उपरीत, सुनील बघेला, चंपालाल पवार, अजय अग्रवाल, राजकुमार मौर्य, रेवा सेन, नर्मदा चौरसिया, कपिल यादव, गोविंद तवर, सूरज बामने, संजय पंवार सहित अनेक वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।

