अम्मा की गौशाला में तेंदुए ने गाय के बछड़े का किया शिकार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– नगर पालिका से बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग
अनोखा तीर, सारनी। दमुआ रोड स्थित अम्मा की गौशाला में बीती रात्रि तेंदुआ द्वारा गाय के बछड़े का शिकार करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि अम्मा की गौशाला की फ्लोर पूरी तरह टूट चुकी है। रविवार गोभक्तों के जन सहयोग से गौशाला में फ्लोरिंग करवाई जाने की वजह से गायों को सामने रखा गया था। उसी दौरान देर रात्रि जंगल में विचरण के दौरान तेंदुआ आया और गाय के बछड़े को उठा ले गया। गायों की चिल्लाने की आवाज सुनकर बहार निकली अम्मा ने बताया कि तेंदुआ गाय के बछड़े को ले गया। उक्त बात की जानकारी सुबह अम्मा ने गोभक्तों से कही। वन विभाग के विधायक प्रतिनिधि रूपेंद्र चौहान ने रेंज अधिकारी से मुलाकत कर तेंदुए को पकड़ने तथा आमजनों की सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग से गायों की सुरक्षा की मांग की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने कहा कि अम्मा की पुरानी गौशाला है। गायों की सुरक्षा के लिए नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे और सीएमओ सीके मेश्राम से वार्ड 10 स्थित अम्मा की गौशाला के आसपास बाउंडीवॉल बनवाने की मांग की है। गो भक्तों ने सोमवार रेंजर से मुलाकत कर अम्मा की गौशाला के समिति तार की फेंसिंग करवाने की है। अम्मा गौ शाला के सचिव जगदीश आहुजा ने बताया कि बीती रात्रि तेंदुआ द्वारा गाय के बछड़े का शिकार हुआ है। गौ शाला के उपाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, राहुल कापसे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

196 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!