-खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, दो लोगों सहित भैंस की मौत
अनोखा तीर, भैरुंदा। भैरुंदा-सीहोर मुख्य मार्ग पर ग्राम सिंहपुर के समीप शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। पिकअप में लोड एक भैंस की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना 23 नवम्बर को रात लगभग 11:30 बजे भैरुंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंहपुर में शाहरुख के ढाबे के सामने हुई। रोड किनारे ट्रक (क्रमांक एमपी04 ए.के.1596) खड़ा था। जिसमें इछावर की और से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप (क्रमांक एमपी 37जेके 8828) अनियंत्रित होकर पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पिकअप में सवार दो व्यक्तियों—अजय बारेला (निवासी ग्राम सिराली) और सीताराम (निवासी ग्राम कुरी) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप का चालक इस हादसे में सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही लाड़कुई चौकी पुलिस तथा भैरुंदा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त पिकअप को ट्रक से बाहर निकलवाया। दोनों मृतकों को तुरंत भैरुंदा सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। भैरुंदा पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मर्ग पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षा और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया है।
भैरुंदा-सीहोर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

Text Size:
135 Views
What do you think?





