Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

शासकीय स्कूलों में हाई और हायर सेकण्डरी स्कूल की त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी जारी

2 min read
Text Size:

28 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं

निर्देशों में कहा गया है कि अभिभावकों और शिक्षकों की मीटिंग (पीटीएम) आयोजित करने के लिये कहा गया है। यह मीटिंग सभी स्कूलों में 16 सितम्बर को होंगी। मीटिंग में बच्चों के अभिभावकों को उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कराया जायेगा। इस व्यवस्था के लिये संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को अलग-अलग दल गठित कर न्यूनतम 10-10 स्कूलों का निरीक्षण करने के लिये कहा गया है। त्रैमासिक परीक्षा के परिणाम 20 सितम्बर तक विमर्श पोर्टल पर प्रविष्ट करने के लिये भी कहा गया है। परीक्षा की समय सारणी स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के लिये भी कहा गया है।

शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026-27 में अपार आईडी होगी अनिवार्य

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी परीक्षा सत्र वर्ष 2026-27 अपार आईडी व्यवस्था अनिवार्य की गई है। मण्डल की समस्त परीक्षाओं के फॉर्म में यूडीआईएसई पोर्टल पर आधारित विद्यार्थियों के लिये स्थाई शैक्षणिक आईडी (अपार) ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउण्ट को अनिवार्य किया गया है। इस शैक्षणिक सत्र वर्ष 2025-26 के लिये कक्षा 9वीं से 12 में भरे जाने वाले आवेदन पत्रों में अपार आईडी को वैकल्पिक किया गया है। आगामी सत्र वर्ष 2026-27 में यह व्यवस्था अनिवार्य होगी।

609 Views
What do you think?

Leave a Reply