Skip to content
Saturday, 24 October 2026
बैतूल

दही हांडी महोत्सव में आमला की टीम बनी विजेता

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर, बैतूल। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लियो-लायन्स क्लब बैतूल अमीगोज़ द्वारा आयोजित भव्य दही हांडी महोत्सव 2025 भारी वर्षा के बावजूद ऐतिहासिक भीड़ और अपार उत्साह के साथ संपन्न हुआ। क्लब के मीडिया प्रभारी नीलराज पगारिया ने बताया कि दशकों बाद बैतूल में इतने भव्य स्तर पर मटकी फोड़ आयोजन देखने को मिला। जिलेभर से आई टीमों की भागीदारी से यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया। लगभग 30 फीट ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में आमला के डीजे बॉयज़ ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपए नगद पुरस्कार, विजेता शील्ड और सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं मांझी टीम द्वितीय स्थान पर रही। क्लब की ओर से सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को फूड पैकेट वितरित किए गए। आयोजन की सफलता के लिए क्लब ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा को प्राथमिकता दी। एम्बुलेंस, पेयजल, खिलाड़ियों के लिए लकड़ी के बुरादे का मैदान, चलित शौचालय, कचरा गाड़ी आदि की संपूर्ण व्यवस्था की गई। इन तैयारियों के चलते यह महोत्सव सुरक्षित, अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंच पर वरिष्ठ लायन सदस्य लायन एमजेएफ पीडीजी लायन पीएस बग्गा, एमजेएफ लायन बीआर कुबड़े, लायन उमा पवार, लायन शिशिर चौधरी, समाजसेवी एवं पत्रकार मोहित गर्ग, लायन्स क्लब बैतूल सिटी एवं लायन्स क्लब बैतूल महक के वरिष्ठ सदस्य, राजनेता और मीडिया कर्मी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम द्विवेदी ने किया। क्लब अध्यक्ष तिलक पगारिया ने सभी प्रतियोगी टीमों, गणमान्य अतिथियों, कार्यक्रम के सहयोगियों, समाजसेवियों, राजनेताओं, न्यू बैतूल स्कूल, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, मंच संचालक, टेंट-साउंड सहित सभी उपस्थित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। लब के सचिव लायन अभय महेश्वरी ने कहा कि आयोजन भले ही लियो-लायन्स क्लब बैतूल अमीगोज़ द्वारा किया गया हो, लेकिन मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा वरिष्ठ क्लबों से प्राप्त होता है। कोषाध्यक्ष रोहित थारवानी ने उन सभी क्लब सदस्यों को नमन किया जो तन, मन और धन से सदैव क्लब के लिए समर्पित रहते है। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष तिलक पगारिया, सचिव अभय महेश्वरी, कोषाध्यक्ष रोहित थारवानी के साथ क्लब के सदस्य एतेन्द्र पाल, प्रजाग भार्गव, हर्षद बजाज, नीलराज पगारिया, हिमांशी धोटे, आकाश सैनी, स्वप्निल पवार, देवांश अग्रवाल, युगल साहू, आदेश लुनिया, आदित्य मोटवानी, अभिनंदन गोठी, मुस्कान पगारिया, रौनक गोठी, सागर जसूजा, खुशबू पगारिया अध्यक्षा लियो क्लब अमिगोस, काव्या जसूजा, शुभम सोनी, संकल्प चौहान, आदर्श सोनकपुरिया, यश दुबे, ध्रुव शुक्ला, आरती दुबे, रिद्धि पगारिया, समीक्षा शुक्ला और अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

548 Views
What do you think?

Leave a Reply