Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन से समाज को मिलेगा लाभ: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

1 min read
Text Size:

भोपाल:- उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन सम्मेलन में ज्योतिष के ज्ञान और अनुभव का लाभ सामज को मिलेगा। यह सम्मेलन इस क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि साबित होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रीवा प्रकोष्ठ के सभागार में वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन सम्मेलन का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति से ही ज्योतिष का विशेष महत्व रहा है। ज्योतिष के माध्यम से सटीक गणना का आकलन करने की विधि सर्वमान्य रही है। उन्होंने कहा कि इस ज्योतिष यात्रा में जो ज्ञान और अनुभव मिलेंगे उससे समाज और जनसामान्य का कल्याण होगा। सांसद जनार्दन मिश्र ने रीवा में हो रहे ज्योतिष महामंथन के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी। सम्मेलन में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्त, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित देश के ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य तथा विद्वान उपस्थित रहे।

397 Views
What do you think?

Leave a Reply