मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद स्व.सुखदेव की जयंती पर किया नमन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद स्व. सुखदेव की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन किया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि अमर शहीद स्व. सुखदेव का जीवन राष्ट्रसेवा, मातृभूमि के प्रति प्रेम एवं संघर्ष का स्वर्णिम अध्याय है जिसके बिना देश की स्वतंत्रता का इतिहास सदैव अधूरा रहेगा। उन्होंने अमर शहीद के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि स्व. सुखदेव जैसे अमर वीरों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उनका साहस, राष्ट्रभक्ति और युवाओं को जगाने का प्रयास सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

      उल्लेखनीय है कि स्व. सुखदेव थापर, भगत सिंह और राजगुरु के साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे। 23 मार्च 1931 को उन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

Views Today: 2

Total Views: 594

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!