Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 21 मार्च को खाद्य मंत्री श्री राजपूत होंगे मुख्य अतिथि

1 min read
Text Size:

भोपाल:- विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 21 मार्च को सुबह 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा। उल्लेखनीय है कि होली के कारण 15 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका था।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा उपभोक्ता-जागरूकता प्रदर्शनी लगायी जायेगी। उपभोक्ता जागरूकता दिवस एवं नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किये जायेंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी के स्टॉल को पुरस्कृत किया जायेगा। उपभोक्ताओं को जानकारी प्रदान करने के लिए नाप-तौल विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (प्रदर्शनी एवं मोबाईल लेब से लाईव टेस्टिंग) भारतीय मानक ब्यूरो, (मानकीकरण एवं बच्चों के लिए स्पाट क्विज) भारतीय खाद्य निगम, म.प्र.स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन, म. प्र. स्टेट वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (ई-केवासी का डिस्पले), भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन, (आयल कंपनियों के एल.पी.जी एवं पेट्रोलियम सेल्स डिवीज़न के पृथक-पृथक स्टॉल), दुग्ध संघ, स्वास्थ्य विभाग, डाक विभाग, बीमा कंपनी, खाद्य विभाग जिला-भोपाल, न्यूट्रीशनल इंटरनेशनल, प्रमुख स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों द्वारा प्रदर्शनी लगायी जायेगी।

471 Views
What do you think?

Leave a Reply