अनिल शुक्ला होंगे ग्वालियर सर्किल के सीएफ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भोपाल। वन विभाग ने सर्किल में रिक्त पद के नई पदस्थापना करने के प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि रंग-पंचमी के बाद पदस्थापना के आदेश जारी हो जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ग्वालियर सागर और सिवनी सर्किल में अपने पसंदीदा अफसरों को पदस्थ कराना चाह रहे हैं। बताया जाता है कि होशंगाबाद सर्किल से 6 महीने पहले हटाए गए एसीएस वन वर्णवाल ने अनिल शुक्ला को पहले वन विकास निगम में पदस्थ किया , अब उन्हें ग्वालियर सर्किल में पदस्थ करने का प्रस्ताव भेजा है। इसी प्रकार क्षेत्रीय महाप्रबंधक जबलपुर पदस्थ बृजेंद्र झा को सिवनी और मुख्यालय में पदस्थ रिपुदमन सिंह को सागर सर्किल में वन संरक्षक के पद पर पदस्थ करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय में अनुमोदन के लिए लंबित है। सवाल यह उठता है कि 6 महीने पहले जिन अधिकारियों को फील्ड से हटाकर मुख्यालय अटैच किया गया, उन्हें एसीएस पुन: फील्ड में पोस्टिंग करने जा रहे हैं।

Views Today: 8

Total Views: 698

Leave a Reply

error: Content is protected !!