Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिये औद्योगिक इकाइयों को हर संभव मदद दी जायेगी

2 min read
Text Size:

मंत्रीद्वय श्री विजयवर्गीय एवं श्री सिलावट ने नई संयंत्र इकाई का किया उद्घाटन

भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रविवार को धार जिले के पीथमपुर में मान ग्रुप की मान इंडस्ट्री का उद्घाटन किया।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार ने हर कदम पर औद्योगिक कम्पनियों को उद्योग लगाने और निवेश करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिये उद्योग संवर्धन नीति में बदलाव किये हैं। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मान कम्पनी के नई यूनिट के उद्घाटन से युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में लगातार औद्योगिक विकास हो रहा है।

 मान ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रमेश मनसुखानी ने बताया कि हमारी कंपनी गुजरात, जम्मू, अबूधाबी एवं सउदी अरब में उद्योग  स्थापित करने के बाद अब पीथमपुर में अपना नया प्लांट स्थापित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि मान इंडस्ट्री ग्रुप अत्यंत गर्व और विनम्रता के साथ मध्यप्रदेश की भूमि से गहराई से जुड़ा हुआ है। हमने पहला निर्माण संयंत्र पीथमपुर में स्थापित किया था। पिछले तीन दशकों में हमें प्रदेश के औद्योगिक विकास और देश के ऊर्जा सेक्टर में योगदान देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमारा संगठन  25 देशों के वैश्विक ग्राहकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। मान ग्रुप के चेयरमैन ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं। हम पीथमपुर में अपने वर्तमान संयंत्र के समीप 100 करोड़ रुपये के निवेश से एक नए विस्तार परियोजना की शुरुआत कर रहे हैं।

619 Views
What do you think?

Leave a Reply