Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ

1 min read
Text Size:

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करता है। प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और खेल अधोसंरचना को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अंकुर खेल मैदान, भोपाल में शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएँ दीं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विपिन तिवारी ने बताया कि शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन लगातार सात वर्षों से किया जा रहा है और इसे खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और दर्शकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें चिकित्सकों और वकीलों की टीम भी शामिल हैं।

473 Views
What do you think?

Leave a Reply