Skip to content
Sunday, 22 November 2026
देवास मध्य प्रदेश

महाराज का काला कारनामा, नौकरी दिलाने के नाम पर आदिवासी युवती को ठगा

1 min read

पुलिस ने आरोपी अर्पित महाराज को भेजा जेल
अनोखा तीर, खातेगांव। कथाकथित स्वयंभू जगतगुरु अर्पित महाराज द्वारा एक आदिवासी लड़की के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में खातेगांव थाने में प्रकरण दर्ज कर खातेगांव न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट ने बताया कि खातेगांव न्यायालय द्वारा अर्पित महाराज को जेल भेज दिया गया है। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि पूरा मामला कई दिनों से चल रहा है। अर्पित महाराज द्वारा आदिवासी लड़की को नौकरी दिलाने के नाम पर  रुपए लिए, युवती द्वारा राशि महाराज अर्पित तिवारी को दे दी गई। लेकिन बहुत दिनों तक आगे पीछे घूमने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो संबंधित युवती द्वारा अपनी राशि वापस मांगी गई तो कथाकथित स्वयंभू कथा-वाचक अर्पित तिवारी मुकर गए और राशि देने से इनकार कर दिया और गीता का पाठ पढ़ाया कि जग में लेकर आए थे क्या लेकर जाओगे… इतना सुनते ही जज ने महाराज को जेल यात्रा करा दी।

391 Views
391 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply