किसानों को गेहूं उपार्जन के पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें : कलेक्टर

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कार्य में गति लाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से किसानों को अंतिम तिथि से पूर्व पंजीयन करवाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम तथा नापतौल विभाग के अधिकारियों के अलावा एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शैलेश दुबे भी मौजूद थे।

242 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply