Skip to content
Sunday, 22 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

महा शिवरात्रि  महोत्सव को लेकर हुई बैठक

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। शहर के एलआईजी कॉलोनी स्थिति ओंकारेश्वर महादेव में महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजन में प्रात: 5 बजे भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक। इसके बाद 9 बजे भव्य शोभायात्रा, शाम 5 बजे महिलाओं द्वारा भजन का कार्यक्रम, शाम 6 बजे भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार एवं रात्रि 9 बजे भगवान भोलेनाथ की महाआरती की जाएगी। रात्रि 9 बजे से ब्रह्ममुहुर्त तक भोलेनाथ का महाभिषेक किया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजनों में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। बैठक में समिति के संतोष कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संतोष सराफ, विजय अग्र्रवाल, जेपी सोनी, बंडू भैया, मुकेश अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, सहित अनेक श्रद्धालुगण मौजूद थे।

368 Views
368 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply